जरुरी जानकारी | जेनरोबोटिक्स ने पेटेंट मामले में सोलिनास के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोबोट बनाने वाली जेनरोबोटिक्स ने अपनी प्रौद्योगिकी के पेटेंट के उल्लंघन के संबंध में चेन्नई स्थित स्टार्टअप सोलिनास इंटीग्रिटी प्राइवेट लि. के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की है।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल रोबोट बनाने वाली जेनरोबोटिक्स ने अपनी प्रौद्योगिकी के पेटेंट के उल्लंघन के संबंध में चेन्नई स्थित स्टार्टअप सोलिनास इंटीग्रिटी प्राइवेट लि. के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की है।

जेनरोबोटिक्स के पास रोबोट के जरिये नाले की सफाई की प्रौद्योगिकी के लिए पेटेंट है। कंपनी ने अपनी बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए उचित कानूनी मंच से संपर्क किया। मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है और वर्तमान में यह मामला विचाराधीन है।

कानूनी विवाद सोलिनास के होमोएसईपी सीवर रोबोट के विकास से संबंधित है, जिसके बारे में जेनरोबोटिक्स का दावा है कि इसमें मौजूद प्रौद्योगिकियां और विशेषताएं बैंडिकूट रोबोट के लिए कंपनी के मौजूदा पेटेंट के तहत संरक्षित प्रौद्योगिकियों और विशेषताओं जैसी हैं।

कंपनी ने शनिवार को बयान में दावा किया है कि ये समानताएं इसकी प्रौद्योगिकी के संभावित अनधिकृत उपयोग के बारे में गंभीर सवाल उठाती हैं, जिसके कारण वर्तमान कानूनी कार्यवाही शुरू हुई है।

फिर भी, जेनरोबोटिक्स ने इस मामले में मध्यस्थता के माध्यम से समाधान की संभावना तलाशने के सुझाव पर सहमति व्यक्त की है, जैसा कि 21 अप्रैल, 2025 को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के दौरान प्रस्तावित किया गया था।

उसने कहा, “चूंकि मामला अब विचाराधीन है, इसलिए कंपनी आगे किसी भी तरह की सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचेगी और कानूनी प्रक्रिया के परिणाम की प्रतीक्षा करेगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड