जरुरी जानकारी | जेनरेटिव एआई एक नई परिघटना, नवाचार एवं नियमन में संतुलन साधने की जरूरतः वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि जेनरेटिव कृत्रिम मेधा (जेनरेटिव एआई) अपेक्षाकृत नई परिघटना है और सामाजिक संरचनाओं की सुरक्षा और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए नवाचार और विनियमन के बीच एक अच्छा संतुलन बनाया जाना चाहिए।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि जेनरेटिव कृत्रिम मेधा (जेनरेटिव एआई) अपेक्षाकृत नई परिघटना है और सामाजिक संरचनाओं की सुरक्षा और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए नवाचार और विनियमन के बीच एक अच्छा संतुलन बनाया जाना चाहिए।

वैष्णव ने यहां ‘वूमन जर्नलिस्ट वेल्फेयर ट्रस्ट’ के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी और एआई जहां बदलावकारी ताकतों के साथ जिंदगी को आसान बना रहे हैं, वहीं सुरक्षा उपायों के बगैर ये सदियों पुरानी स्थापित संरचनाओं के लिए नकारात्मक जोखिम भी पैदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में नियमों एवं कानूनों के एक नए समूह की जरूरत है।

वैष्णव ने कहा, ‘‘एक बहुत ही जोखिम भरा पक्ष है जो हमारे समाज, लोकतंत्र और कई सामाजिक संरचनाओं को प्रभावित कर रहा है। इन्हें दशकों और सदियों के दौरान सावधानीपूर्वक बनाया गया था। कई संस्थाएं जो समाज की रक्षा करने और हमें सौहार्दपूर्ण तरीके से रहना सुनिश्चित करने के लिए थीं, उनपर हमला हो रहा है।”

मंत्री ने कहा कि एआई औद्योगिक जगत में तीन दशकों से मौजूद रही है लेकिन अब जेनरेटरेटिव एआई का इस्तेमाल एक सामान्य उपयोगकर्ता भी कर सकता है।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर मानवीय रचनात्मकता से जुड़ी हुई चीजों का एआई द्वारा बनाना एकदम नई परिघटना थी और इसने एक नई चुनौती पैदा कर दी।

वैष्णव ने कहा, ‘‘हमें उस रास्ते पर कुछ आम सहमति बनानी चाहिए जिसके द्वारा समाज आगे बढ़ सके। भारत में हम मानते हैं कि हमारे पास नवाचार और विनियमन का एक अच्छा संतुलन होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक हितधारक की आवाज सुनी जाए, समझी जाए और उसका उचित विश्लेषण किया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज