देश की खबरें | पीएफआई की राजनीतिक शाखा के महासचिव को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया

मुंबई, 27 सितंबर मुंबई पुलिस ने मंगलवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा (एसडीपीआई) के एक प्रमुख सदस्य को उपनगरीय चेंबुर से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जनकारी दी।

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में 52 वर्षीय सैय्यद चौधरी को उठाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभी और छापेमारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि मुंबई में और गिरफ्तारी की संभावना है।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक चौधरी पीएफआई की राजनीतिक शाखा सोशल डोमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के अध्यक्ष थे और फिलहाल इसके महासचिव के रूप में कार्यरत थे।

चौधरी को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें छह अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी ने कहा कि चौधरी की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है और उनके खिलाफ कई मामले लंबित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)