एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रत्न एवं आभूषण निर्यात जून में 92.37 प्रतिशत बढ़कर 20,851 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीजेईपीसी के अनुसार पिछले वर्ष की इसी अवधि में रत्न और आभूषणों का निर्यात 10,838.93 करोड़ रुपये था।

जरुरी जानकारी | रत्न एवं आभूषण निर्यात जून में 92.37 प्रतिशत बढ़कर 20,851 करोड़ रुपये पर

जीजेईपीसी के अनुसार पिछले वर्ष की इसी अवधि में रत्न और आभूषणों का निर्यात 10,838.93 करोड़ रुपये था।

इसी तरह जून में तराशे और पालिश हीरों (सीपीडी) का निर्यात 113.25 प्रतिशत बढ़कर 14,512.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल इसी महीने में यह 6,805.25 करोड़ रुपये था।

जीजेईपीसी ने बताया कि जून में सोने के आभूषणों का निर्यात 398.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,185.10 करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 839.21 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 254.75 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 67,265.66 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 18,961.63 करोड़ रुपये पर था।

जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘निर्यात में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अमेरिका के प्रमुख निर्यात बाजार में आयात मांग और वर्चुअल क्रेता-विक्रेता सम्मेलन (वीबीएसएम) के दौरान कई भारतीय प्रदर्शकों द्वारा प्राप्त ऑर्डर की पूर्ति हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).