एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रत्न, आभूषण निर्यात सितंबर में 27.17 प्रतिशत बढ़कर 30,195.21 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात सितंबर, 2022 में सालाना आधार पर 27.17 प्रतिशत बढ़कर 30,195.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | रत्न, आभूषण निर्यात सितंबर में 27.17 प्रतिशत बढ़कर 30,195.21 करोड़ रुपये पर

मुंबई, 15 सितंबर रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात सितंबर, 2022 में सालाना आधार पर 27.17 प्रतिशत बढ़कर 30,195.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2021 के दौरान रत्न और आभूषण निर्यात 23,743.46 करोड़ रुपये रहा था।

अप्रैल-सितंबर, 2022 की अवधि में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 12.82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,61,545.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 1,43,187.15 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा तराशे और पॉलिश किए गए हीरे (सीपीडी) का कुल निर्यात इस साल सितंबर में 21.99 प्रतिशत बढ़कर 17,107.64 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर, 2021 में यह 14,023.78 करोड़ रुपये था।

आंकड़ों के अनुसार, सादे सोने के आभूषणों का कुल निर्यात सितंबर में 30.78 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,556.40 करोड़ रुपए का हो गया। एक साल पहले के इसी महीने में यह 1,954.78 करोड़ रुपये था।

सभी प्रकार के जड़े हुए सोने के आभूषणों का कुल निर्यात भी सितंबर में 22.57 प्रतिशत बढ़कर 4,510.77 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल सितंबर में 3,680.08 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).