जरुरी जानकारी | रत्न और आभूषण का निर्यात जून में 21.41 प्रतिशत बढ़कर 25,295 करोड़ रुपये पर : जीजेईपीसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का रत्न और आभूषण निर्यात जून, 2022 में सालाना आधार पर 21.41 प्रतिशत बढ़कर 25,295.69 करोड़ रुपये (324.38) अरब डॉलर) हो गया।
मुंबई, 14 जुलाई भारत का रत्न और आभूषण निर्यात जून, 2022 में सालाना आधार पर 21.41 प्रतिशत बढ़कर 25,295.69 करोड़ रुपये (324.38) अरब डॉलर) हो गया।
रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने बृहस्पतिवार को एक बयान यह जानकारी दी।
उद्योग निकाय के अनुसार, जून 2021 में रत्न और आभूषण का कुल निर्यात 20,835.57 करोड़ रुपये (283.79 अरब डॉलर) था।
चालू वित्त वर्ष की बीती तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान रत्न और आभूषण का निर्यात 14.6 प्रतिशत बढ़कर 77,049.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वर्ष 2021 की अप्रैल-जून तिमाही में यह आंकड़ा 67,231.25 करोड़ रुपये था।
जीजेईपीसी ने कहा कि पश्चिमी एशिया में रत्न और आभूषण के निर्यात ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के बाद का सकारात्मक प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है।
उद्योग निकाय ने कहा, ‘‘एक मई, 2022 को भारत और यूएई के बीच सीईपीए के बाद यूएई को बिना मिलावट वाले सोने के आभूषणों का निर्यात मई माह में 72 प्रतिशत बढ़कर 1,048.40 करोड़ रुपये और जून में 68.65 प्रतिशत बढ़कर 1,451.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मई और जून, 2021 में यह क्रमश: 609.47 करोड़ रुपये और 860.73 करोड़ रुपये रहा था।’’
वहीं, इस साल अप्रैल से जून के दौरान यूएई को कुल रत्न और आभूषण का निर्यात 10.09 प्रतिशत बढ़कर 9,802.72 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 8,904.08 करोड़ रुपये था।
जीजेईपीसी के चेयरमैन कॉलीन शाह ने कहा, ‘‘मैं सभी निर्यातकों से अपने रिटर्न को अधिकतम करने और इस समझौते के माध्यम से उपलब्ध लाभों का अधिकतम उपयोग करने का आग्रह करता हूं।’’
इसके अलावा कटे और पॉलिश किए गए हीरे (सीपीडी) का निर्यात जून, 2022 में 8.45 प्रतिशत बढ़कर 15,737.26 करोड़ रुपये (201.67 अरब डॉलर) हो गया। जून, 2021 में 14,510.48 करोड़ रुपये (197.23 अरब डॉलर) का निर्यात हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

