देश की खबरें | गहलोत ने चुनावी बॉन्ड को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी बॉन्ड के मुद्दे को लेकर मंगलवार को फिर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) चुनाव से पहले इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पोल खुलने से बचाने की कोशिश कर रहा है।

जयपुर, पांच मार्च राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी बॉन्ड के मुद्दे को लेकर मंगलवार को फिर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) चुनाव से पहले इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पोल खुलने से बचाने की कोशिश कर रहा है।

गहलोत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, “एसबीआई द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड देने वालों के नाम उच्चतम न्यायालय को देने की समयसीमा को 13 मार्च से बढ़ाकर 30 जून करने की याचिका दायर करना स्पष्ट संकेत है कि भाजपा सरकार बहुत कुछ छिपाना चाहती है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि आजकल बैंकों का सारा रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज होता है, इसलिए इस रिकॉर्ड को निकालना मिनटों का काम है।

उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद समय मांगना दिखाता है कि एसबीआई चुनाव से पहले भाजपा की पोल खुलने से बचाने का प्रयास कर रहा है।

गहलोत ने कहा, “मैं पुन: कहूंगा कि इलेक्टोरल बॉन्ड भारत का सबसे बड़ा घोटाला है जिससे मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को एक कानूनी अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया।”

एक अन्य पोस्ट में गहलोत ने रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी का मुद्दा उठाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कनेक्शन धारकों को सब्सिडी नहीं मिल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान 450 रुपये में उज्ज्वला गैस सिलेंडर देने की गारंटी तो दे दी एवं योजना लागू करने की ‘झूठी वाहवाही भी लूट ली’, लेकिन आज तक कनेक्शन धारकों के बैंक खातों में सब्सिडी नहीं पहुंची है।

गहलोत के कहा, “पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बाद अब गैस सिलेंडर की कीमतें भी ना घटाकर राजस्थान सरकार "मोदी की गारंटी" की हवा निकाल रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड