देश की खबरें | गहलोत ने कोविड-19 से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान शुरू करने का दिया निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर सुरक्षा उपायों के पालन के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जागरूकता अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 27 सितम्बर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर सुरक्षा उपायों के पालन के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जागरूकता अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों को इस बारे में जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े | Mobile Phones Allowed For Navigate While Driving: ड्राइविंग के वक्त सिर्फ रूट नेविगेशन के लिए कर सकेंगे मोबाइल का इस्तेमाल.

गहलोत रविवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं बचाव के उपायों पर उच्चस्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

एक सरकारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि महामारी विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों द्वारा मास्क पहनने और उचित दूरी जैसे उपायों को संक्रमण से बचाव का कारगर तरीका बताए जाने के बावजूद आम लोग इसके प्रति लापरवाह हैं। ऐसे में, राज्य सरकार विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और जन प्रतिनिधियों आदि के सहयोग से अभियान शुरू कर लोगों को जागरूक करेगी।

यह भी पढ़े | Pune: महाराष्ट्र के पुणे में COVID-19 फैसिलिटी में काम करने वाली महिला सहकर्मी से छेड़खानी, 2 डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जागरूकता के इस जन आंदोलन में शामिल कार्यकर्ता सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क पहने लोगों को अपनी तरफ से मास्क वितरित कर इसे पहने रखने की अपील करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बाजार, कार्यस्थल, सार्वजनिक परिवहन सहित भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क नहीं रहें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड