देश की खबरें | गहलोत सरकार की योजनाओं ने शासन के मामले में राजस्थान को नेतृत्व की स्थिति प्रदान की : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट की ओर से राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर ताजा हमले किये जाने के बाद रविवार को पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार ने शासन के मामले में प्रदेश को नेतृत्व की स्थिति में लाया है और वह अपनी उपलब्धियों के बल पर जनता से दोबारा जनादेश मांगेगी और साथ ही संगठन सामूहिक रूप से इसके लिए प्रयास करेगा।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल कांग्रेस नेता सचिन पायलट की ओर से राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर ताजा हमले किये जाने के बाद रविवार को पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार ने शासन के मामले में प्रदेश को नेतृत्व की स्थिति में लाया है और वह अपनी उपलब्धियों के बल पर जनता से दोबारा जनादेश मांगेगी और साथ ही संगठन सामूहिक रूप से इसके लिए प्रयास करेगा।

कांग्रेस ने यह बयान पायलट की उस घोषणा के बाद दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह राजस्थान की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस सरकार ने बड़ी संख्या में योजनाएं लागू की हैं और कई नई पहल की है, जिन्होंने लोगों को गहराई से प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे राज्य को शासन की दृष्टि से हमारे देश में अग्रणी स्थान मिला है। राजस्थान में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्कृष्ट रूप से सफल रही और यह सब राज्य में पार्टी संगठन के समर्पण और दृढ़ संकल्प से संभव हो सका।’’

रमेश ने कहा, ‘‘इस साल के अंत में कांग्रेस जनता से दोबारा जनादेश देने का अनुरोध करेगी, ताकि इन उपलब्धियों और संगठन के सामूहिक प्रयास को और पुख्ता किया जा सके।’’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलते हुए रविवार को कहा कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘भ्रष्टाचार’ पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे।

पायलट ने जयपुर में अपने निवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछली वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर (गहलोत सरकार द्वारा) कोई कार्रवाई नहीं की गई। विपक्ष में रहते हुए हमने वादा किया था कि 45,000 करोड़ रुपये के खदान घोटाले की जांच कराई जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव होने में छह-सात महीने बचे हैं, विरोधी भ्रम फैला सकते हैं कि कुछ मिलीभगत है। इसलिए कार्रवाई जल्द करनी होगी, ताकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगे कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।’’

पायलट ने गहलोत के बयान संबंधी वीडियो भी दिखाया, जिसमें मुख्यमंत्री ने विधानसभा के भीतर और बाहर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\