देश की खबरें | गहलोत सरकार के पास 109 विधायकों का समर्थन : पांडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी तेवर अपना लेने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने दावा किया है कि राज्य के 109 विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में हैं और उन्होंने इस संबंध में एक समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

जयपुर, तीन जुलाई राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी तेवर अपना लेने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने दावा किया है कि राज्य के 109 विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में हैं और उन्होंने इस संबंध में एक समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ और विधायक भी मुख्यमंत्री गहलोत के संपर्क में हैं और वे भी समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कर देंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update in India: भारत में कोरोना के 28 हजार 701 नए मामले आए सामने, 24 घंटों में 500 संक्रमितों की हुई मौत: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच पांडे ने मुख्यमंत्री निवास पर रविवार देर रात ढाई बजे संवाददाताओं से कहा, ‘‘109 विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार और सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास जताते हुए पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। कुछ अन्य विधायकों की भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात हुई है। वे भी पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।’’

पांडे ने कहा कि विधायकों को सोमवार सुबह 10.30 बजे होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए व्हिप जारी किया गया है। बैठक में भाग नहीं लेने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update in India: देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 28,701 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों की संख्या 8,78,254 हुई, अब तक 23,174 लोगों की गई जान.

उल्लेखनीय है कि पायलट ने रविवार रात दावा किया कि अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है और 30 से अधिक कांग्रेस विधायकों और कुछ निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है।

एक अधिकारिक बयान में पायलट ने कहा कि वह सोमवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे।

एक बयान में कहा गया था, ‘‘राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट सोमवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now