देश की खबरें | गहलोत ने डीएमआईसी परियोजना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारे (डीएमआईसी) को राज्य के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना बताते हुए बुधवार को अधिकारियों से कहा कि वे इसके जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन में तेजी लाएं। गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर डीएमआईसी परियोजना की समीक्षा कर रहे थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, चार नवम्बर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारे (डीएमआईसी) को राज्य के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना बताते हुए बुधवार को अधिकारियों से कहा कि वे इसके जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन में तेजी लाएं। गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर डीएमआईसी परियोजना की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य के औद्योगिक विकास तथा भौगोलिक दृष्टि से डीएमआईसी एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इससे राज्य में निवेश, रोजगाार तथा नियोजित नगरीय विकास की बड़ी संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान और चीन की बढ़ेगी बेचैनी, भारत पहुंचा Rafale Aircraft का दूसरा बैच- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बात.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस परियोजना के अन्तर्गत राज्य में प्रस्तावित निवेश क्षेत्रों के काम को योजनाबद्ध रूप से गति देते हुए इसे धरातल पर लाया जाए।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत बनने वाले विशेष मालढुलाई गलियारे का बड़ा भाग राजस्थान से गुजरेगा। डीएमआईसी के पहले चरण में राज्य में प्रस्तावित खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराना तथा जोधपुर-पाली-मारवाड़ निवेश क्षेत्र के काम को समय सीमा निर्धारित करते हुए गति दी जाए।

यह भी पढ़े | यूपी और हरियाणा के बाद MP की शिवराज सरकार भी ला रही है ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून, सीएम बोले- हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बैठक में प्रमुख शासन सचिव डीएमआईसी नरेशपाल गंगवार ने बताया कि जोधपुर-पाली-मारवाड़ निवेश क्षेत्र को विशेष निवेश क्षेत्र के रूप में घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस निवेश क्षेत्र को विकसित करने के लिए रीको क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के रूप मे काम करेगा। इसी प्रकार खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराना निवेश क्षेत्र के प्रथम चरण में अधिग्रहण के लिए 532 हेक्टेयर भूमि का अवार्ड पारित किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\