देश की खबरें | गहलोत ने केन्द्र से की एमएसपी पर खरीद की सीमा को 25 से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को केंद्र से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की सीमा को 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मांग की।

जियो

जयपुर, दो जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को केंद्र से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की सीमा को 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मांग की।

गहलोत ने सिससिलेवार ट्वीट करके कहा कि किसानों की मुश्किलों को देखते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि अपर्याप्त है।

यह भी पढ़े | चीन को लगेगा झटका: US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दिया G-7 सम्मेलन में शामिल होने का न्योता, इन मुद्दों पर भी की चर्चा.

उन्होंने कहा,‘‘ सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी हमारे किसानों की कठिनाइयों ना केवल कोरोना वायरस बल्कि गिरती अर्थव्यवस्था, टिड्डियों के हमलों, चक्रवात, आदि को देखते हुए बहुत कम है।’’

उन्होंने कहा कि किसान ठोस राहत पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनकी उम्मीदें धराशायी हो गई हैं।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: इंडिगो ने मुंबई से कल 17 विमान को रद्द किया: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार वास्तव में 'अन्नदाता' की मदद करना चाहती है तो उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद की सीमा को मूल्य स्थिरीकरण योजना के तहत 25 प्रतिशत से कम से कम 50 प्रतिशत तक करना चाहिए और न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण स्वामीनाथन रिपोर्ट की अनुशंसा के अनुसार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मूंग के लिए महज 2.07 प्रतिशत और बाजरे के लिए 7.5 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जो 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के भारत सरकार के लंबे वादे के एक और 'जुमले' की तरह दिखायी देती है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चन्द मीना ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आवंटित गेहूं का वितरण केवल उसी प्रवासी को किया जायेगा जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित नहीं है। प्रवासियों को गेहूं का वितरण उचित मूल्य की दुकानों से किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें