एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | दो साल बाद वेस्टइंडीज की टी20 टीम में गेल की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी बल्लेबाज क्रिस गेल ने दो साल बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज की टी20 टीम में वापसी की है ।

खेल की खबरें | दो साल बाद वेस्टइंडीज की टी20 टीम में गेल की वापसी

सेंट जोंस, 27 फरवरी अनुभवी बल्लेबाज क्रिस गेल ने दो साल बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज की टी20 टीम में वापसी की है ।

गेल को कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है ।उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था ।

39 वर्ष के तेज गेंदबाज फिडेल एडवडर्स की भी टीम में नौ साल बाद वापसी हुई है ।

तीन मैचों की श्रृंखला के मैच तीन, पांच और सात मार्च को खेले जायेंगे । एंटीगा के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पदार्पण भी होगा ।

गेल ने आखिरी बार वेस्टइंडीज के लिये टी20 क्रिकेट अगस्त 2019 में भारत के खिलाफ खेला था ।

क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता रोजर हार्पर ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ क्रिस गेल ने हाल ही के टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है । चयन समिति को लगता है कि टीम को उनका अनुभव काफी काम आयेगा । हम टी20 विश्व कप के मद्देनजर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहते हैं ।’’

चयन समिति ने 1 से 14 मार्च के बीच वनडे श्रृंखला के लिये भी टीम का ऐलान किया ।

टी20 टीम : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फेबियन एलेन, ड्वेन ब्रावो, फिडेल एडवडर्स, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जैसन होल्डर, अकील हुसैन, एविन लुईस, ओबेद मैकॉय, रोवमैन पावेल, लैंडल सिमंस, केविन सिनक्लेयर ।

वनडे टीम : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाइ होप, फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, जैसन होल्डर, अकील हुसैन, अलजारी जोसेफ, एविन लुईस, काइल मायेर्स, जासन मोहम्मद, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिनक्लेयर ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).