खेल की खबरें | लंका प्रीमियर लीग से हटे गेल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टी20 क्रिकेट के सफलतम बल्लेबाज क्रिस गेल के अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट और पाकिस्तान के सरफराज अहमद पहली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) से हट गए हैं जिससे शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट को बड़ा झटका लगा है।
कोलंबो, 19 नवंबर टी20 क्रिकेट के सफलतम बल्लेबाज क्रिस गेल के अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट और पाकिस्तान के सरफराज अहमद पहली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) से हट गए हैं जिससे शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट को बड़ा झटका लगा है।
गेल और प्लंकेट के हटने की पुष्टि उनकी फ्रेंचाइजी कैंडी टस्कर्स ने की है।
यह भी पढ़े | IND vs AUS: रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के साथ नेट्स पर शुरू किया अभ्यास.
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज के हटने के कारणों का खुलासा किए बगैर टस्कर्स ने ट्वीट किया, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि क्रिस गेल इस साल एलपीएल टी20 में नहीं खेलेंगे।’’
एक अन्य ट्वीट में टीम ने कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए भी दुख हो रहा है कि लियाम प्लंकेट भी इस साल एलपीएल टी20 में नहीं खेलेंगे। ’’
यह भी पढ़े | IND vs AUS: जब सर डॉन ब्रैडमैन की ऑस्ट्रेलिया ने 1947-48 टेस्ट सीरीज में भारत को दी थी पटखनी.
इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के सरफराज भी इस टी20 टूर्नामेंट से हट गए थे जिसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें खिलाड़ियों का भुगतान और अनुबंध भी शामिल है।
सरफराज को गॉल ग्लेडिएटर्स टीम की कप्तानी करनी थी।
टस्कर्स की टीम में भारत के पूर्व आलराउंडर इरफान पठान, मुनाफ पटेल, स्थानीय खिलाड़ी कुसाल परेरा के अलावा श्रीलंका के टी20 विशेषज्ञ कुसाल मेंडिस और नुवान प्रदीप शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)