खेल की खबरें | अबुधाबी टी10 लीग में खेलेंगे गेल, अफरीदी, ब्रावो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ड्वेन ब्रावो जैसे दुनिया के शीर्ष क्रिकेटर 28 जनवरी से छह फरवरी के बीच होने चौथे अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

अबुधाबी, 21 दिसंबर क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और ड्वेन ब्रावो जैसे दुनिया के शीर्ष क्रिकेटर 28 जनवरी से छह फरवरी के बीच होने चौथे अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

पूरा टूर्नामेंट जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक गेल टीम अबुधाबी के आइकन खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरेंगे। वह अभी तक टी20 में 1000 से अधिक छक्के लगा चुके हैं और ऐसे में सभी की निगाहें इस कैरेबियाई खिलाड़ी पर टिकी रहेंगी।

गेल ने आयोजकों द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जितना छोटा मैच होता है वह उतना ही आकर्षक बन जाता है। मैं फिर से जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। अबुधाबी – गेल तूफान आ रहा है। ’’

गेल जहां टीम अबुधाबी का हिस्सा होंगे वहीं अफरीदी कलंदर्स के आइकन खिलाड़ी होंगे। ब्रावो दिल्ली बुल्स, आद्रे रसेल नार्दर्न वारियर्स और सुनील नारायण डेक्कन ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलेंगे।

जो अन्य प्रमुख खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे उनमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (मराठा अरेबियन्स), श्रीलंका के तिसारा परेरा (पुणे डेविल्स) और इसुरु उदाना (बांग्ला टाइगर्स) शामिल हैं।

अबुधाबी टी10 लीग 10 ओवरों का पहला टूर्नामेंट है जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिली हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड