एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंग

उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि कैदियों के बीच सकारात्मक सोच लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे.

Uttar Pradesh: जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंग
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

आगरा, 9 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि कैदियों के बीच सकारात्मक सोच लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे.

जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यहां सर्किट हाउस में कहा, ‘‘राज्य की जेलों में कैदियों, खासकर जिन्हें अपने अपराधों को लेकर पश्चाताप है, उनमें सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे.’’ यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू

उन्होंने कहा, ‘‘ कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे. इस पहल का लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वे जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन जायें.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).