देश की खबरें | गावस्कर की 1971 की कैप, शास्त्री की कोचिंग किट होगी नीलाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की 1971 के इंग्लैंड दौरे पर पहनी गयी कैप और राष्ट्रीय टीम के वर्तमान कोच रवि शास्त्री की कोचिंग किट क्रिकेट के उन सामानों में शामिल हैं जिन्हें ऑनलाइन नीलामी में खरीदा जा सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक नवंबर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की 1971 के इंग्लैंड दौरे पर पहनी गयी कैप और राष्ट्रीय टीम के वर्तमान कोच रवि शास्त्री की कोचिंग किट क्रिकेट के उन सामानों में शामिल हैं जिन्हें ऑनलाइन नीलामी में खरीदा जा सकता है।

क्रिस्टी की इस नीलामी में सर ज्योफ्री बायकॉट का संग्रह तथा ट्वेंटी20 चैरिटी क्रिकेट से जुड़ी वस्तुएं शामिल हैं। नीलामी 27 अक्टूबर से ऑनलाइन शुरू हो गयी है।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: कमलनाथ बोले, सत्ता में आने पर कांग्रेस कर्मचारी विरोधी फैसले करेगी निरस्त.

सर ज्योफ्री बायकॉट के संग्रह में कई यादगार चीजें हैं। इनमें वह बल्ला भी शामिल हैं जिससे उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 100वां शतक पूरा किया था। उन्होंने हैंडिग्ले में 11 अगस्त 1977 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट मैच में घरेलू दर्शकों के सामने यह उपलब्धि हासिल की थी। इस बल्ले के 30 से 50 हजार पौंड (लगभग 28.95 - 48.25 लाख रुपये) मिलने की संभावना है।

नीलामी में माइकल होल्डिंग की एक शर्ट भी शामिल है जिन्होंने 14 मार्च 1981 को ब्रिजटाउन में बायकॉट को शून्य पर आउट किया था। इस पर होल्डिंग के हस्ताक्षर है।

यह भी पढ़े | Unlock 6.0 Guidelines: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, शादी समारोहों में अधिकतम 200 लोगों हो सकते हैं शामिल.

बायकॉट के संग्रह में ही वह कैप भी शामिल है जिसे गावस्कर ने 1971 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर पहना था।

क्रिस्टी की दूसरी नीलामी ट्वेंटी20 चैरिटी क्रिकेट नीलामी में भी क्रिकेट इतिहास से जुड़ी कई यादगार वस्तुएं शामिल हैं। यह नीलामी 16 नवंबर तक चलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\