एजेंसी न्यूज

Ram Mandir Construction: बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपया चंदा दिया

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपया चंदा दिया है. क्रिकेटर से नेता बने गंभीर ने कहा कि यह राशि उन्होंने और उनके परिवार ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दी है, जो सभी भारतीयों का सपना है.

Ram Mandir Construction: बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपया चंदा दिया
गौतम गंभीर बीजेपी सांसद (फाइल फोटो)

नयी दिल्ली, 21 जनवरी. भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपया चंदा दिया है. क्रिकेटर से नेता बने गंभीर ने कहा कि यह राशि उन्होंने और उनके परिवार ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दी है, जो सभी भारतीयों का सपना है.

पूर्वी दिल्ली से सांसद ने एक बयान में कहा, ‘‘भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना है। इसके लिए मेरे और मेरे परिवार की ओर से यह रकम एक छोटा सा योगदान है.’’पार्टी नेताओं ने बताया कि दिल्ली भाजपा ने पूरे शहर में चंदा एकत्र करने के लिए कूपन जारी किया है, जो 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये का है. यह भी पढ़ें-Ram Mandir Construction: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डोनेट की अपनी एक साल की सैलरी

दिल्ली भाजपा महासचिव और अभियान के संयोजक कुलजीत चहल ने बताया कि इसका इस्तेमाल लोगों से चंदा एकत्र करने में किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).