देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर : मोटरसाइकिल लूटकर कर भाग रहे दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है।
नोएडा,28 अक्टूबर । गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि बीती रात को ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर प्रमोद भाटी नामक व्यक्ति से दो बदमाशों ने हथियार के बल पर मोटरसाइकिल लूट ली।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की। मंगलवार की देर रात को पुलिस ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बदमाशों को घेर लिया।
सिंह ने बताया कि अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।
यह भी पढ़े | NEET टॉप करने वाली आकांक्षा की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार.
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई बुलंदशहर निवासी बदमाश नाजिम और साकिर को लगी।
उन्होंने बताया कि इनके पास से प्रदीप भाटी से लूटी गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो देसी तमंचे आदि बरामद हुआ है।
सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश कुख्यात लुटेरे हैं। इन लोगों ने एक्सप्रेस हाईवे पर लूटपाट की दर्जन भर वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

