देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर : भ्रष्टाचार के मामले में सिपाही बर्खास्त, दरोगा निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा पुलिस थाना में तैनात सिपाही अंकित बालियान को एक कबाड़ कारोबारी से कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है जबकि इसी मामले में एक उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा(उप्र), आठ सितंबर, गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा पुलिस थाना में तैनात सिपाही अंकित बालियान को एक कबाड़ कारोबारी से कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है जबकि इसी मामले में एक उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि रबूपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार की भी प्रारंभिक जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ जिले के बीटा- दो थाना में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सिपाही द्वारा एक कबाड़ कारोबारी से रिश्वत मांगने संबंधी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीटा- 2 थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा ने बीती रात को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि वायरल ऑडियो में रबूपुरा निवासी एवं कबाड़ कारोबारी वसीम ने आरोप लगाया है कि अंकित बालियान व्हाट्सऐप कॉल करके उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है, तथा 25 हजार रुपये हर महीने हफ्ता की मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि वसीम ने आरोप लगाया कि अंकित ने पैसे न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू