देश की खबरें | गौतम बुद्ध नगर जनपद पुलिस ने महिला प्रधान गश्ती व्यवस्था शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध नगर जनपद पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को महिला प्रधान गश्ती व्यवस्था शुरू की है।
नोएडा, एक अगस्त गौतम बुद्ध नगर जनपद पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को महिला प्रधान गश्ती व्यवस्था शुरू की है।
इस दल के लिए 100 स्कूटी हीरो कंपनी द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। स्कूटी पर सवार महिला पुलिस कर्मियों के पास इलेक्ट्रिक बैटन तथा बॉडी वार्न रहेगा।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने शनिवार को सेक्टर 108 स्थित अपने कार्यालय पर हरी झंडी दिखाकर पेट्रोलिंग टीम को रवाना किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में महिलाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने की नियत से नई ‘स्वयं सिद्धा’ के नाम से गश्ती व्यवस्था लागू की गई है।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग थानों में संवेदनशीलता के आधार पर इनका आवंटन किया जा रहा है। गश्ती दल महिला उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी होंगी।
यह भी पढ़े | दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- दिल्ली के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है.
उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा की इस योजना को प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से नोएडा वासियों से टि्वटर, ई-मेल तथा व्हाट्सएप के माध्यम से सुझाव लिए गए हैं जिसके आधार पर ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर और अधिक गश्ती की आवश्यकता है। इन सुझावों एवं थाना स्तर से आकलन के आधार पर गश्ती कार्यक्रम तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग को हीरो कंपनी द्वारा सीएसआर के माध्यम से 100 स्कूटी प्रदान की गई है।
पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि हमने जनपद के विभिन्न जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सर्वे करवाया। 167 हॉटस्पॉट है, जहां पर महिलाओं के साथ अभद्रता की शिकायत ज्यादा पाई गई है। उन्होंने बताया कि जिन थाना क्षेत्रों में महिलाओं के साथ अपराध ज्यादा हो रहा है, वहां पर ज्यादा पेट्रोलिंग वाहन दिए जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)