गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने की प्रवासी मजदूरों को भेजने की तैयारियां पूरी
बिहार के रहने वाले जिन प्रवासी मजदूरों ने जनसुनवाई पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, उन्हें ट्रेन से शनिवार को बिहार भेजा जाएगा।
गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई तथा पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने रेलवे के आला अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को दादरी रेलवे स्टेशन तथा दनकौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहीं से प्रवासी मजदूरों को लेकर ट्रेनें रवाना होंगी।
बिहार के रहने वाले जिन प्रवासी मजदूरों ने जनसुनवाई पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, उन्हें ट्रेन से शनिवार को बिहार भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया के कोविड-19 आपदा से प्रभावित प्रवासी श्रमिकों को श्रमिक विशेष ट्रेनों से उनके राज्यों में भेजने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
उन्होंने बताया कि 16 मई को दादरी एवं दनकौर रेलवे स्टेशन से चार श्रमिक विशेष ट्रेन बिहार के लिए भेजी जाएंगी। इन ट्रेनों में सवार होकर 6,000 श्रमिक बिहार के औरंगाबाद, बक्सर, सासाराम एवं सिवान जिलों में जाएंगे। प्रत्येक ट्रेन में लगभग 1,500 श्रमिकों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए रवाना किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को दादरी एवं दनकौर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया, तथा पुलिस एवं रेल विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर श्रमिकों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सकुशल उनके राज्यों में भेजने पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि जिन श्रमिकों ने घर जाने के लिए अपना पंजीकरण जन सुनवाई पोर्टल पर कराया है, शनिवार को उन्हें ही ट्रेन से भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में हजारों प्रवासी मजदूर फंसे हैं, जो अपने घर जाना चाहते हैं। इन मजदूरों को घर भेजने के लिए राज्य सरकार ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सवार होने से पहले श्रमिकों की चिकित्सकीय जांच की जाएगी। अगर कोई मजदूर अस्वस्थ हुआ तो उसे ट्रेन से नहीं भेजा जाएगा।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

