देश की खबरें | गौहर खान और जैद दरबार 25 दिसम्बर को शादी करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अदाकारा गौहर खान और 'डांसर' जैद दरबार 25 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, एक दिसम्बर अदाकारा गौहर खान और 'डांसर' जैद दरबार 25 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

गौहर और जैद ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दोनों ने पिछले महीने सगाई की थी।

यह भी पढ़े | Farmers Agitation: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर.

कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से शादी समारोह बेहद निजी होगा।

खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम शादी के बंधन में बंध, जीवन भर साथ चलने के अपने सफर का आगाज करने जा रहे हैं। इस खास दिन का जश्न हम अपने परिवार के साथ ही मनाएंगे।’’

यह भी पढ़े | Pakistan Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने एक बार फिर किया सीमा रेखा का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद.

जैद (32) ने भी यही बयान और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा किया।

गौहर 'बिग बॉस' की विजेता रह चुकी हैं और जैद संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\