‘कूड़ा मुक्त पांच सितारा’ शहरों में राजकोट, इंदौर, नवी मुंबई शामिल; दिल्ली को तीन सितारा रेटिंग

आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कूड़ा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग के परिणामों की घोषणा की।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई सरकार ने मंगलवार को कचरा प्रबंधन के लिए शहरों की रेटिंग जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और मध्यप्रदेश के इंदौर सहित छह शहरों को ‘कूड़ा मुक्त पांच सितारा शहर’ घोषित किया। केंद्र ने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने में स्वच्छ भारत मिशन ‘‘सबसे बड़ी ताकत’’ है ।

आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कूड़ा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग के परिणामों की घोषणा की।

कुल 141 शहरों की रेटिंग हुई है इनमें छह को पांच सितारा, 65 को तीन सितारा और 70 को एक सितारा मिला है ।

अंबिकापुर और इंदौर के अलावा गुजरात के राजकोट और सूरत, कर्नाटक के मैसूर और महाराष्ट्र के नवी मुंबई को भी पांच सितारा रेटिंग मिला है ।

उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली, करनाल, चंडीगढ़, आंध्रप्रदेश का तिरुपति, विजयवाड़ा, छत्तीसगढ़ का भिलाई नगर और गुजरात का अहमदाबाद, मध्यप्रदेश का भोपाल और झारखंड का जमशेदपुर ‘तीन सितारा कूड़ा मुक्त रेटिंग’ वाले शहरों में हैं।

वहीं दिल्ली छावनी, रोहतक (हरियाणा), ग्वालियर, वडोदरा, भावनगर उन शहरों में शामिल हैं जिन्हें कूड़ा मुक्त होने के संबंध में एक सितारा दिया गया है।

पुरी ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण सफाई और प्रभावी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन महत्वपूर्ण है ।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी अगर शहरी इलाके में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए पिछले पांच साल में स्वच्छ भारत मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका नहीं होती तो मौजूदा (कोविड-19 से पैदा) स्थिति और खराब होती। ’’

आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि सितारा रेटिंग आकलन के लिए 1435 शहरों ने आवेदन किया था ।

उन्होंने कहा कि कवायद के दौरान 1.19 करोड़ नागरिकों की प्रतिक्रिया, 10 लाख से ज्यादा संग्रहित तस्वीरों का मूल्यांकन किया गया । इसके अलावा मूल्यांकन करने वाले 1210 लोगों ने 5175 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का निरीक्षण किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज