एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे में एक कार से 8.30 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक कार से 8.30 लाख रुपये मूल्य का 41 किलोग्राम गांजा जब्त किया और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी

Maharashtra: ठाणे में एक कार से 8.30 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit IANS)

ठाणे (महाराष्ट्र), 30 मई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक कार से 8.30 लाख रुपये मूल्य का 41 किलोग्राम गांजा जब्त किया और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और भिवंडी इलाके के रजनोली जंक्शन पर शनिवार शाम को एक कार को रोका जिसमें दो लोग सवार थे. यह भी पढ़ें: Delhi Girl Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या का मामला, आरोपी साहिल गिरफ्तार

\पुलिस ने कार से 8.30 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो मोबाइल फोन और कार को भी जब्त कर लिया. अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रसाद संतोष चौवाले (26) और किरण भक्त्या कोंडा (27) के रूप में की है.

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक एवं नशीला पदार्थ निषेध से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाते थे और किसे बेचने वाले थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).