देश की खबरें | असम के सोनितपुर में तीन करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के सोनितपुर जिले में पुलिस ने बुधवार को तीन करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तेजपुर, 22 फरवरी असम के सोनितपुर जिले में पुलिस ने बुधवार को तीन करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे चरिदुआर थाना क्षेत्र के भालुकपुंग चौकी पर एक वाहन से 575 किलोग्राम गांजा जब्त किया। कार अरुणाचल प्रदेश से असम के उदलगुरी जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ को साबुन के 14 बॉक्स में छिपा कर रखा गया था।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति पश्चिम बंगाल का रहने वाला था, जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पुलिस को मादक पदार्थ के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने और उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में यह राज्य में मादक पदार्थ की दूसरी सबसे बड़ी खेप है। इससे पहले कार्बी आंगलोंग जिले में सोमवार को 25 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई थी और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\