देश की खबरें | दिल्ली में 21.5 लाख रुपये का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 21.5 लाख रुपये मूल्य का 21.6 किलोग्राम गांजा जब्त करने का दावा किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो जनवरी दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 21.5 लाख रुपये मूल्य का 21.6 किलोग्राम गांजा जब्त करने का दावा किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को 23 दिसंबर को दिल्ली के विहार मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम को एक कबाड़खाने के सामने खड़ी एक कार मिली जिसमें दो लोग सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 21.6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी कमल सिंह (33) और अशोक कुमार (26) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि कमल पर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और हत्या के प्रयास से जुड़े 25 मामले दर्ज हैं।
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति अशोक का भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ लूट एवं चोरी के तीन मामले पहले भी दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी करते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

