खेल की खबरें | कुबंले की जगह आईसीसी की क्रिकेट समिति के चेयरमैन बने गांगुली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी पुरूष क्रिकेट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। खेल की संचालन संस्था ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दुबई, 17 नवंबर बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी पुरूष क्रिकेट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। खेल की संचालन संस्था ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गांगुली साथी भारतीय अनिल कुबंले की जगह लेंगे जो तीन बार तीन-तीन साल की अधिकतम समयसीमा तक जिम्मेदारी संभालने के बाद इस पद से हट गये।

आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे आईसीसी पुरूष क्रिकेट समिति के चेयरमैन पद पर सौरव का स्वागत कर प्रसन्नता हो रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के तौर पर और फिर प्रशासक के रूप में उनके अनुभव से हमें भविष्य में क्रिकेट फैसले लेने में मदद मिलेगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अनिल का भी पिछले नौ वर्षों में उनकी नेतृत्व करने की शानदार काबिलियत के लिये शुक्रिया करना चाहूंगा जिसमें डीआरएस का नियमित और निरंतर इस्तेमाल करके और संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन से निपटने के लिये मजबूत प्रक्रिया अपनाकर अंतराष्ट्रीय मैच में सुधार करना शामिल है। ’’

बोर्ड ने साथ ही मंजूरी दी कि पुरूषों के खेल की तरह ही महिला क्रिकेट के लिये प्रथम श्रेणी दर्जा और लिस्ट ए क्वालीफिकेशन को लागू किया जायेगा।

आगे आईसीसी महिला समिति को आईसीसी महिला क्रिकेट समिति के रूप में जाना जायेगा। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव को आईसीसी महिला समिति में नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\