देश की खबरें | गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फरार सहयोगी गिरफ्तार: एनआईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक सहयोगी को आपराधिक गिरोहों के सदस्यों द्वारा साजिश रचे जाने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है।

नयी दिल्ली, 20 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक सहयोगी को आपराधिक गिरोहों के सदस्यों द्वारा साजिश रचे जाने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है।

देश-विदेश में स्थित इन गिरोहों ने दिल्ली और अन्य स्थानों पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने तथा युवाओं की भर्ती के लिए यह साजिश रची थी।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का नाम युद्धवीर सिंह उर्फ ‘साधु’ है और वह हरियाणा के फतेहाबाद इलाके का निवासी है। प्रवक्ता ने बताया कि युद्धवीर इस मामले में वांछित था।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच से पता चला है कि युद्धवीर देश के विभिन्न हिस्सों में कुख्यात गैंगस्टर और अपराधियों के लिए सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था। बिश्नोई और गिरोह के सदस्यों के निर्देश पर वह गिरोह के सहयोगियों तथा हत्या और वूसली जैसे अन्य अपराधों के आरोपियों को भी शरण देता था।’’

इससे पहले, 24 मार्च को एनआईए ने इसी मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनयम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अब तक की एनआईए जांच से खुलासा हुआ है कि विभिन्न राज्यों की जेलों में साजिश रची गई और इन्हें विदेश स्थित उनके आकाओं के संगठित नेटवर्क द्वारा अंजाम दिया जा रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\