देश की खबरें | मोहाली में पुलिस हिरासत से भागने के दौरान मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मोहाली में जबरन वसूली करने वाले गिरोह में शामिल एक संदिग्ध गैंगस्टर शनिवार को जीरकपुर-अंबाला राजमार्ग पर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, एक मार्च पंजाब के मोहाली में जबरन वसूली करने वाले गिरोह में शामिल एक संदिग्ध गैंगस्टर शनिवार को जीरकपुर-अंबाला राजमार्ग पर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मलकीत उर्फ ​​मैक्सी ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस के अनुसार घायल गैंगस्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि राजासांसी अमृतसर के रोडाला गांव का मूल निवासी मैक्सी विदेशी आतंकवादी गोल्डी बरार और गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का गुर्गा है जो उनकी ओर से जबरन वसूली का गिरोह चला रहा था।

हाल ही में मैक्सी और उसके साथी संदीप उर्फ ​​दीप को पटियाला पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

इसके बाद दोनों को शुक्रवार को एसएएस नगर पुलिस द्वारा जबरन वसूली के एक मामले में पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, जहां आरोपी व्यक्तियों ने मोहाली के एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाया था और जनवरी 2025 में उससे 50 लाख रुपये की जबरन वसूली की मांग की थी। डीजीपी यादव ने कहा कि मैक्सी के खुलासे के बाद डेरा बस्सी के पुलिस उपाधीक्षक बिक्रमजीत सिंह बरार के नेतृत्व में एक पुलिस दल उसे हथियारों की बरामदगी के लिए ले जा रहा था। मैक्सी ने पुलिस को जीरकपुर-अंबाला राजमार्ग पर एक सुनसान जगह पर हथियारों को छिपाए जाने की जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह उस स्थान पर पहुंचे तो आरोपी ने हिरासत से भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी गोलीबारी में मैक्सी के बाएं पैर में गोली लग गई और उसे चिकित्सा उपचार के लिए सिविल अस्पताल, मोहाली में स्थानांतरित किया गया है।’’

अमृतसर के राजासांसी के रोदाला गांव का निवासी मैक्सी जबरन वसूली के कई मामलों में आरोपी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\