देश की खबरें | दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर एवं उसका साथी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने कई मामलों में वांछित गैंगस्टर एवं उसके साथी को मध्य दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके स्थित भैरो मार्ग से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली पुलिस ने कई मामलों में वांछित गैंगस्टर एवं उसके साथी को मध्य दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके स्थित भैरो मार्ग से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी रोहित चौधरी पर चार लाख रुपये का ईनाम था जबकि उसके साथी प्रवीण उर्फ टीटू पर दो लाख रुपये का ईनाम था।
पुलिस ने बताया कि दोनों को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में यह पहली बार है जब महिला कर्मी मुठभेड़ दल में शामिल थी।
पुलिस ने बताया कि दोनों मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून) के तहत हत्या, हत्या की कोशिश और लूटपाट की कई घटनाओं में वांछित थे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को खुफिया सूचना मिली थी बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात रोहित चौधरी एवं उसका साथी नीली कार में सवार होकर भैरो मार्ग से गुजरेगा जिसके बाद पार्किंग के नजदीक भैरो मार्ग पर जाल बिछाई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘तड़के करीब चार बजकर 50 मिनट पर पुलिस को रिंग रोड की तरफ से नीली कार आती दिखाई दी, उन्होंने अवरोधक लगाकर वाहन को रोकने की कोशिश की लेकिन कार चालक ने अवरोधक में टक्कर मार दी और भागने की कोशिश के दौरान पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई।’’
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक गोली पुलिस उपायुक्त पंकज की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी जबकि गैंगस्टर एवं उसके साथी द्वारा चलाई गई गोलियों में से एक गोली उप निरीक्षक प्रियंका की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। प्रियंका दिल्ली पुलिस की पहली महिला पुलिस कर्मी हैं जो मुठभेड़ दल में शामिल हुई।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और पीसीआर वैन से उन्हें तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

