उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में विवाहित महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस की जांच जारी
नोएडा से अलीगढ़ आ रही एक 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया . पुलिस ने बताया कि जब बृहस्पतिवार देर शाम महिला यहां उत्तर प्रदेश रोडवेज बस स्टैंड से लगभग 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जा रही थी तभी अकराबाद थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई .
अलीगढ़ (उप्र), 15 अप्रैल: नोएडा से अलीगढ़ आ रही एक 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया . पुलिस ने बताया कि जब बृहस्पतिवार देर शाम महिला यहां उत्तर प्रदेश रोडवेज बस स्टैंड से लगभग 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जा रही थी तभी अकराबाद थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई . Noida: कमरे से लहूलुहान हालत में मिला व्यक्ति का शव.
महिला की शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद महिला ने अपने गांव जाने के लिए एक ऑटो-रिक्शा किराए पर लिया जिसके चालक ने उसी गंतव्य के लिए एक और यात्री को बैठा लिया.
शिकायतकर्ता के हवाले से पुलिस ने बताया कि ऑटो के शहर के बाहरी इलाके को पार करने के बाद चालक, उसके सहायक और अन्य यात्री ने महिला को लूट लिया और उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे सड़क किनारे फेंक दिया. शुक्रवार की सुबह तड़के कुछ राहगीरों की मदद से पीड़िता थाने पहुंची .
पुलिस ने बताया कि मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोषियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि महिला का पति नोएडा में काम करता है और वह नोएडा से अकेले अलीगढ़ आ रही थी.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की जांच कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2022 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

