देश की खबरें | नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के भीतर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे के चार कर्मचारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे के दो कर्मचारियों ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक कमरे में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई रेलवे के दो कर्मचारियों ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक कमरे में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

रेलवे ने बताया कि इस मामले में उसके विद्युत विभाग के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

रेलवे के मुताबिक, शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या आठ-नौ पर मिली महिला ने अधिकारियों को आपबीती सुनवाई, जिसके बाद उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को घटना की जानकारी दी।

महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग रह रही है और अदालत में उसके तलाक का मुकदमा चल रहा है।

रेलवे ने महिला के हवाले से कहा कि वह करीब दो साल पहले एक साझा मित्र के माध्यम से एक पुरुष के संपर्क में आई थी, जिसने उसे बताया कि वह एक रेलवे कर्मचारी है और उसके लिए भी नौकरी का प्रबंध कर सकता है।

रेलवे के अनुसार, महिला और पुरुष फोन के जरिये संपर्क में रहे और 21 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता को अपने बेटे का जन्मदिन एवं नया मकान खरीदने का जश्न मनाने के लिए अपने घर पर आमंत्रित किया।

रेलवे ने बताया कि आरोपी ने महिला को रात करीब साढ़े 10 बजे कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से अपने साथ लिया और वह उसे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म आठ-नौ पर ले गया। आरोपी ने उससे विद्युत रखरखाव कर्मियों के लिए बने कक्ष में बैठने को कहा।

रेलवे के मुताबिक, बाद में आरोपी अपने एक मित्र के साथ कक्ष में आया और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दोनों ने महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और इस दौरान उनके दो अन्य साथियों ने कक्ष की रखवाली की।

रेलवे ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\