एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात के नर्मदा जिले में आदिवासी लड़की से सामूहिक बलात्कार , छह धरे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा शहर में छह लोगों ने 16 साल की एक नाबालिग आदिवासी लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया । आोपियों में से एक नाबालिग है । पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | गुजरात के नर्मदा जिले में आदिवासी लड़की से सामूहिक बलात्कार , छह धरे गये

अहमदाबाद, तीन फरवरी गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा शहर में छह लोगों ने 16 साल की एक नाबालिग आदिवासी लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया । आोपियों में से एक नाबालिग है । पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।

नर्मदा जिले के पुलिस अधीक्षक हिमकार सिंह ने बताया कि यह घटना 31 जनवरी को हुयी थी और पीड़िता ने बुधवार को पुलिस में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है । उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है ।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी लड़की को डेडियापाड़ा बस अड्डे के निकट किसी सुनसान स्थान पर ले गये और सोमवार की शाम उससे बलात्कार किया । उन्होंने बताया कि पीड़िता 11 वीं कक्षा की छात्रा है ।

उन्होंने बताया, ‘‘लड़की ने अपने माता पिता के साथ डेडियापाड़ा पुलिस थाने में संपर्क किया, इसके बाद हमने प्राथमिकी दर्ज की ।’’

सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं पॉस्को अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया या है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है । उन्होंने बताया कि कुछ आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति जन जाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).