देश की खबरें | ओडिशा में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में जाजपुर जिले के सुकिंडा क्रोमाइट घाटी इलाके में 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।

जाजपुर (ओडिशा), नौ मार्च ओडिशा में जाजपुर जिले के सुकिंडा क्रोमाइट घाटी इलाके में 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस बाबत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना रविवार रात की है लेकिन सोमवार को तब सामने आई जब पीड़िता ने कालियापानी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) में खानसामा के तौर पर काम करता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है और वह अपने एक मित्र के साथ रविवार को एक निजी संगठन से छात्रवृत्ति के पैसे लेने गई थी।

उन्होंने बताया कि जब वे रविवार रात को कालारंगी गांव में पैदल चल रहे थे तभी दो बाइकों पर चार लोग आए और उन्होंने लड़की के दोस्त को काबू में किया और पास के एक स्थान पर ले जाकर लड़की के साथ बलात्कार किया।

लड़की भागने में कामयाब रही और एक महिला के घर पहुंची और मदद की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\