देश की खबरें | मथुरा में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले में चार युवकों ने नौहझील थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मथुरा (उप्र), छह अगस्त मथुरा जिले में चार युवकों ने नौहझील थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथा फरार है।
पुलिस ने कहा कि घटना मई में हुई थी, लेकिन हाल में मामला उजागर हुआ, जब आरोपी ने किसी कारणवश महिला के ससुराल वालों को बलात्कार का वीडियो भेज दिया।
घटना का ब्योरा देते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि 28 मई को नौहझील क्षेत्र के एक गांव की महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर आवेदन करने के लिए जन सेवा केंद्र गई थी, तभी केंद्र के संचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर, दुकान मालिक एवं एक अन्य युवक ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया।
आरोपियों ने हाल में महिला के ससुराल वालों के मोबाइल पर वीडियो भेजा था और महिला ने दो दिन पहले इस संबंध में मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस की टीम चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्य आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ जिले के उसी गांव का है, जहां महिला के माता-पिता रहते थे। उन्होंने कहा कि महिला और आरोपी भी एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 01:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

