महंगी कारें चुराने में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर महंगी कारों की चोरी करने और मणिपुर तथा इंदौर समेत पूरे देश में इन कारों को बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है.
नयी दिल्ली, 20 नवंबर : दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर महंगी कारों की चोरी करने और मणिपुर तथा इंदौर समेत पूरे देश में इन कारों को बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है.
पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना शारिक हुसैन दुबई से इसे चला रहा है. लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य की 21 कारें बरामद की गई हैं. यह भी पढ़ें : Jharkhand Bomb Blast: झारखंड में रेलवे पटरियों पर बम विस्फोट होने से डीजल इंजन पटरी से उतरा
उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आबिद (30), मेरठ के मोहम्मद आसिफ (33), मणिपुर में इंफाल के रहने वाले सगोलसेम जॉनसन सिंह (27) और मध्य प्रदेश के इंदौर के निवासी सलमान (30) के रूप में हुई है.