एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: मथुरा में शादियों में आभूषण व नकदी चुराने वाले गिरोह का भण्डाफोड़

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने शादियों में कीमती आभूषण एवं नकदी से भरे बैग चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड करते हुए छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

Uttar Pradesh: मथुरा में शादियों में आभूषण व नकदी चुराने वाले गिरोह का भण्डाफोड़
यूपी पुलिस (Photo Credits: Twitter)

मथुरा, 2 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने शादियों में कीमती आभूषण एवं नकदी से भरे बैग चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड करते हुए छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है. हाइवे थाने के प्रभारी अनुज कुमार ने बताया, बीते माह 21-22 नवम्बर को एक होटल में जिले के राजकीय ठेकेदार शोभाराम शर्मा की पुत्री की शादी के बीच अज्ञात चोरों ने उसका 45 से 50 लाख रुपए के कीमती आभूषणों एवं नकदी से भरा बैग चुरा लिया था.

उन्होंने बताया कि इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई थी. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों से इनकी पहचान कर और मुखबिरों की सूचना के आधार पर महिलाओं को पकड़ा गया. यह भी पढ़ें : बेटे के बड़े होने तक उसके भरण-पोषण के लिए पिता जवाबदेह: सुप्रीम कोर्ट

उन्होंने बताया कि ये महिलाएं मध्य प्रदेश के राजगढ़ के कड़िया सांसी गांव की हैं. थाना प्रभारी ने बताया, सभी को अदालत में पेश किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).