महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे ने लोगों से की अपील, कहा- गणेश प्रतिमा 4 फुट से ज्यादा ऊंची नहीं होनी चाहिए
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि गणेश मंडलों को आने वाले गणेश महोत्सव में पंडालों में चार फुट से ज्यादा ऊंची गणेश प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए. ठाकरे ने इससे पहले गणेश महोत्सव से जुड़े आयोजन करने वाले गणेश मंडलों से अपील की थी कि वे कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस साल सादे-सरल तरीके से ही उत्सव का आयोजन करें.
मुंबई, 27 जून: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि गणेश मंडलों को आने वाले गणेश महोत्सव में पंडालों में चार फुट से ज्यादा ऊंची गणेश प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए. ठाकरे ने इससे पहले गणेश महोत्सव (Ganesh Chaturthi) से जुड़े आयोजन करने वाले गणेश मंडलों से अपील की थी कि वे कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस साल सादे-सरल तरीके से ही उत्सव का आयोजन करें.
राज्य में गणेश महोत्सव की शुरुआत 22 अगस्त से होनी है. मुंबई में गणपति की ऊंची-ऊंची प्रतिमाएं स्थापित करने का खास चलन है. ठाकरे ने कहा कि मुंबई (Mumbai) और पुणे (Pune) में लोग बड़ी और ऊंची गणेश प्रतिमाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं और ऐसे में महामारी में इस भीड़ से बचा जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, एमडी/एमएस की परीक्षाओं को दिसंबर तक स्थगित करने की मांग की
उन्होंने कहा कि ऊंची प्रतिमाओं के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भी जरूरत पड़ती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त में आयोजित होने वाली दही-हांडी (जन्माष्टमी) उत्सव को भी रद्द कर दिया गया है और व्यापक स्तर पर इसका आयोजन करने वाले शिवसेना के विधायक प्रताप सरनायक ने इसके बदले कोरोना राहत कोष में एक करोड़ रुपये का दान दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

