देश की खबरें | गलवान घाटी के शहीदों में छत्तीसगढ़ का गणेश भी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांकेर जिले का छोटा सा गांव गिधाली आज गमगीन है। गांव के बेटे गणेश (27 वर्ष) ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है।

जियो

कांकेर जिले का छोटा सा गांव गिधाली आज गमगीन है। गांव के बेटे गणेश (27 वर्ष) ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है।

गणेश के पिता इतवारू राम कुंजाम सदमे में हैं। वह बात करने की स्थिति में नहीं थे। इतवारू छोटे किसान हैं। उनका परिवार आजीविका के लिए खेती किसानी पर निर्भर है। गणेश के चाचा तिहारू राम अपने भतीजे को याद करते हुए बताते हैं मंगलवार को उनके पास कश्मीर से एक फोन आया जिससे गणेश के शहीद होने की जानकारी मिली। फोन करने वाले गणेश के एक वरिष्ठ अधिकारी थे।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: वेदाद्री गांव में ट्रैक्टर और लॉरी की टक्कर में सात लोगों की मौत : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तिहारू ने बताया कि अधिकारी ने उन्हें टेलीविजन देखने के लिए भी कहा। जब उन्होंने समाचार चैनल देखा तब वहां केवल तीन शहीद सैनिकों का नाम दिखाया जा रहा था। उनमें गणेश का नाम नहीं था।

तिहारू ने कहा कि गणेश इस वर्ष जब फरवरी में छुट्टी पर घर आया था तो उसका रिश्ता तय कर दिया गया था। शादी अगले वर्ष होने वाली थी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार ने तीन चीनी कंपनियों से किया 5,000 करोड़ रुपये निवेश का समझौता.

तिहारू बताते हैं कि पिछले महीने ही गणेश ने फोन कर बताया था कि उसकी पोस्टिंग दूसरी जगह हो गई है। इसके बाद से उसे कई बार फोन करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।

शहीद के चाचा कहते हैं, “मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बातचीत होगी। हम सभी सदमे में हैं।”

तिहारू ने कहा कि उन्हें अपने भतीजे की शहादत पर गर्व है, लेकिन सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश की शहादत को नमन किया तथा ट्वीट कर उन्हें अपनी श्रध्दांजलि दी है।

बघेल ने कहा, ‘‘मैं इस शहादत को नमन करता हूँ। ईश्वर परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।’’

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी