Game of Thrones: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की अदाकारा डायना रिग का निधन, कैंसर से थी पीड़ित
रिग के एजेंट सिमोन बेरेसफोर्ड ने बताया कि डायना रिग का उनके घर पर परिवार के बीच अंतिम सांस ली. रिग की बेटी रैचिल स्टर्लिंग ने बताया कि उनका निधन कैंसर की वजह से हुआ. वह मार्च में इसकी चपेट में आई थी.
रिग के एजेंट सिमोन बेरेसफोर्ड ने बताया कि डायना रिग (Diana Rigg) ने बृहस्पतिवार सुबह अपने घर पर परिवार के बीच अंतिम सांस ली. रिग की बेटी रैचिल स्टर्लिंग (Rachael Stirling) ने बताया कि उनका निधन कैंसर की वजह से हुआ. वह मार्च में इसकी चपेट में आई थी.
स्टर्लिंग ने कहा कि रिग ने आखिरी महीना बेहद सुखद और खुशहाल तरीके से बिताया. मुझे उनकी बहुत याद आएगी. रिग ने 'द एवेंजर्स', 'ऑन हर मैजेस्टीज़ सीक्रेट सर्विस', 'एविल अंडर द सन', जैसी फिल्मों के अलावा मशहूर सीरिज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में भी काम किया था.
रिग के परिवार के उनकी बेटी के अलावा उनके दामाद एवं मशहूर संगीतकार गाइ गार्वे और एक पोता है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2020 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

