कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने विराट कोहली से अपने संबंधों खुलकर की बात, कहा- मेरा रिश्ता टीआरपी के लिए नहीं

भारत के नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को घोषणा की कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ उनका बहुचर्चित रिश्ता उन दोनों के बीच है और यह टीआरपी के लिए नहीं है.

Gautam Gambhir , Virat Kohli (Photo: X)

मुंबई, 22 जुलाई: भारत के नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को घोषणा की कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ उनका बहुचर्चित रिश्ता उन दोनों के बीच है और यह टीआरपी के लिए नहीं है. गंभीर और कोहली अच्छे दोस्त नहीं रहे और यह आईपीएल में दोनों के बीच कई बार टकराव से स्पष्ट है. हालांकि अब यह जोड़ी 27 जुलाई से श्रीलंका के टी20 और एकदिवसीय दौरे से एक साथ काम करेगी. यह भी पढें: Gautam Gambhir Press Conference Live Streaming: गौतम गंभीर और BCCI के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का भारत के श्रीलंका दौरे से पहले मीडिया संबोधन, यहां देखें लाइव

गंभीर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विराट कोहली के साथ मेरा रिश्ता हम दोनों के बीच है और यह टीआरपी के लिए नहीं है.’’ कोहली के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘हमने बहुत चर्चा की है और हर किसी के पास अपनी जर्सी के लिए लड़ने का अधिकार है.’’

गंभीर ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय से जाने के बाद जसप्रीत बुमराह जैसे किसी खिलाड़ी का कार्यभार प्रबंधन अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है. रोहित और कोहली दोनों ने पिछले महीने टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के बाद सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी.

गंभीर ने कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी के लिए कार्यभार महत्वपूर्ण है. अब जब रोहित शर्मा और विराट कोहली केवल दो प्रारूप खेलेंगे तो मुझे उम्मीद है कि वे अधिकांश मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड