सरवन के खिलाफ दिये बयान पर गेल कायम, सीपीएल ने विवादित मुद्दे को खत्म करने का फैसला किया
गेल के इस बयान के बाद कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) ने इस मामले को बंद करने का फैसला किया।
किंग्सटन, 16 मई दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि वेस्टइंडीज टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी रमनरेश सरवन के खिलाफ दिये बयान पर ‘वह कायम है’ लेकिन उनकी इस हरकत से क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) की छवि को नुकसान हुआ है।
गेल के इस बयान के बाद कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) ने इस मामले को बंद करने का फैसला किया।
गेल ने 2020 सत्र के लिए सेंट लुसिया टीम से जुड़ने वाले सरवन को ‘कोरोना वायरस’ से भी खतरनाक बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरवन के कारण उन्हें जमैका टालावाज टीम से बाहर कर दिया गया था।
सीपीएल की तकनीकी समिति (सीटीसी) से जारी बयान में गेल ने माना कि सरवन को लेकर दिये गये उनके बयान से ‘सीडब्ल्यूआई और सीपीएल की छवि को नुकसान पहुंचा है।’’
गेल ने कहा, ‘‘ मैंने ये वीडियो इस इरादे से बनाया था कि जमैका के प्रशंसकों को समझा सकूं। मैं टालावाज फ्रैंचाइजी के साथ ही अपने सीपीएल करियर को खत्म करना चाहता था। मैं इस टीम के साथ पहले दो बार सीपीएल खिताब जीत चुका हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपनी नाराजगी जताने के लिए यह टिप्पणी की थी। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मेरे बयान दिल से निकले थे। हालांकि अब मुझे पता चला कि मेरे बयान के एक हिस्से से सीडब्ल्यूआई, सीपीएल की छवि को नुकसान हुआ। मेरा इरादा इस टी20 टूर्नामेंट को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।’’
सीटीसी के प्रमुख पीजे पैटरसन ने कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए एक स्वतंत्र तीन सदस्यीय न्याधिकरण की स्थापना से पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज, सीपीएल और गेल के फायदे के लिए आरोपों को निपटाने के प्रयास किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

