एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड नियमों के उल्लंघन के चलते गफ्फार मार्केट और नाई वाला बाजार दो दिन के लिये बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कोविड नियमों के उल्लंघन को लेकर यहां करोल बाग में मशहूर गफ्फार मार्केट और नाई वाला बाजार को दो दिन के लिये बंद करने का आदेश दिया।

देश की खबरें | कोविड नियमों के उल्लंघन के चलते गफ्फार मार्केट और नाई वाला बाजार दो दिन के लिये बंद

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कोविड नियमों के उल्लंघन को लेकर यहां करोल बाग में मशहूर गफ्फार मार्केट और नाई वाला बाजार को दो दिन के लिये बंद करने का आदेश दिया।

सरकार ने कोविड नियमों की अवहेलना के चलते रोहिणी में एक और बाजार बंद करने का भी आदेश दिया।

सरकार ने कहा कि यह आदेश नौ जुलाई रात 10 बजे से प्रभावी होगा और 11 जुलाई रात दस बजे तक लागू रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि रोहिणी सेक्टर 13 की डीडीए मार्केट भी 12 जुलाई तक बंद रहेगा।

आदेश के अनुसार '' करोल बाग में गफ्फार मार्केट और नाई वाला बाजार में... दुकानदार, ठियावाले / विक्रेता, और आम जनता कोविड-उचित व्यवहार का पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में बाजार में भीड़ के कारण, बाजार संघ और दुकानदार कोविड प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने में सक्षम नहीं हैं। गफ्फार मार्केट और नाई वाला में कोविड प्रोटोकॉल के दिशा-निर्देशों/नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे कोरोना वायरस का अत्यधिक प्रसार हो सकता है।''

आदेश में यह भी कहा गया है कि गफ्फार मार्केट और नाई वाला के मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ''कोविड -19 के दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2021 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).