जरुरी जानकारी | गडकरी का चीनी उत्पादकों को उत्पादन कम करने का सुझाव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी उत्पादकों को चीनी का उत्पादन कम करने का सुझाव देते हुए कहा है कि अधिक उत्पादन भविष्य के लिए समस्या पैदा करेगा।
नयी दिल्ली, 21 सितंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी उत्पादकों को चीनी का उत्पादन कम करने का सुझाव देते हुए कहा है कि अधिक उत्पादन भविष्य के लिए समस्या पैदा करेगा।
गडकरी ने इस्मा की तरफ से यहां आयोजित एक सम्मेलन में सुझाव दिया कि चीनी का विकल्प ‘एथनॉल’ है।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा अनुरोध है कि चीनी का उत्पादन कम किया जाए अन्यथा भविष्य बहुत खराब है। यदि आप उत्पादन बढ़ाने जा रहे हैं तो यह भविष्य के लिए और अधिक जटिलताएं पैदा करेगा।’’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का 80 लाख टन चीनी का निर्यात केवल इसलिए संभव हो पाया क्योंकि ब्राजील में चीनी की कीमतें बढ़ गई थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘इस साल ब्राजील उत्पादन बढ़ाने जा रहा है और फिर यह हमारे लिए एक समस्या होगी।’’
गौरतलब है कि भारत दुनिया में चीनी का नंबर एक उपभोक्ता और दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)