देश की खबरें | गडकरी ने वायुसेना से डेढ़ साल के बदले 15 दिनों में ‘इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड’ तैयार करने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को भारतीय वायु सेना से वादा किया कि सशस्त्र बलों के विमानों के लिए ‘इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड’ (ईएलएफ) को डेढ़ साल के बदले 15 दिनों के भीतर तैयार कर दिया जाएगा।

बाड़मेर (राजस्थान), नौ सितंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को भारतीय वायु सेना से वादा किया कि सशस्त्र बलों के विमानों के लिए ‘इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड’ (ईएलएफ) को डेढ़ साल के बदले 15 दिनों के भीतर तैयार कर दिया जाएगा।

गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-925 पर भारतीय वायु सेना के विमानों के लिए ‘इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड’ (ईएलएफ) का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वायु सेना के लिए आपातकालीन स्थिति में विमान उतारने के वास्ते एनएच-925ए के सत्ता-गंधव खंड के तीन किलोमीटर के हिस्से पर ‘ईएलएफ’ का निर्माण किया है।

गडकरी ने उद्घाटन के बाद यहां अपने संबोधन में कहा, "कल, जब माननीय वायुसेना अध्यक्ष मेरे पास आए, तो उन्होंने कहा कि इस लैंडिंग पट्टी (बाड़मेर में) को विकसित करने में डेढ़ साल लग गए... उसके बाद मैंने उनसे कहा कि हम डेढ़ साल के बजाय 15 दिनों के भीतर आपके लिए अच्छी गुणवत्ता वाली लैंडिंग पट्टी विकसित करेंगे।"

राष्ट्रीय राजमार्ग-925 देश का पहला राष्ट्रीय राजमार्ग है जिसका उपयोग वायुसेना के विमानों द्वारा आपातकालीन लैंडिंग के लिए किया जाएगा।

गडकरी ने कहा कि सशस्त्र बलों को यहां एक छोटा हवाई अड्डा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरी जानकारी के अनुसार, यहां लगभग 350 किमी के क्षेत्र में कोई हवाई अड्डा नहीं है। मैंने सीडीएस (प्रमुख रक्षा अध्यक्ष) बिपिन रावत सर से कहा है कि आप यहां एक छोटा हवाई अड्डा बना सकते हैं।"

गडकरी ने कहा, ‘‘अगर आपको जमीन की जरूरत है, तो हम आपको मुहैया कराएंगे। आपको यहां अपनी रक्षा गतिविधियों का संचालन करना चाहिए और छोटे नागरिक परिचालन भी होंगे। अगर निजी विमानन कंपनियां एक या दो दैनिक उड़ानें शुरू करती हैं, तो स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\