जरुरी जानकारी | गडकरी ने 100 कुम्हार परिवारों को बिजलीचालित चक्का वितरित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी जिलों के 100 कुम्हार परिवारों को बिजलीचालित मिट्टी के बर्तन बनाने का चक्का वितरित किया।
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये महाराष्ट्र के नांदेड़ और परभणी जिलों के 100 कुम्हार परिवारों को बिजलीचालित मिट्टी के बर्तन बनाने का चक्का वितरित किया।
ये कुम्हार नांदेड़ और परभणी जिलों के गांवों के हैं।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.
गडकरी ने कहा कि इन उपकरणों के वितरण से समुदाय के करीब 400 सदस्यों को लाभ होगा। इससे उनकी उत्पादकता और आमदनी बढ़ेगी।
गडकरी ने कहा, ‘‘कुम्हार सशक्तीकरण योजना के तहत उचित प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरणों के वितरण से कुम्हारों की आय और उत्पादकता में कई गुना इजाफा किया जा सकता है। इस योजना को महाराष्ट्र के अन्य दूरदराज इलाकों तथा अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा।’’
यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.
इस मौके पर एमएसएमई मंत्री ने कुछ लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने सरकारी सहायता मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। सरकार की तरफ से बिजली से चलने वाला चक्का मिलने से उनका उत्पादन बढ़ेगा।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)