जरुरी जानकारी | नागपुर हवाईअ़ड्डे पर सड़क बनाने में देरी पर गडकरी ने एएआई की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, छह फरवरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में अत्यधिक देरी के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की खिंचाई की।

गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि प्राधिकरण पिछले 21 महीनों से नागपुर हवाई अड्डे पर यह सड़क बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है।

नागपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद गडकरी ने कहा, "पहले साल में एएआई ने सभी एयरलाइंस को नोटिस भेजे थे जिसके चलते नागपुर हवाई अड्डे पर उड़ानों की संख्या कम हो गई और हवाई टिकटों की कीमतें 1.5 गुना बढ़ गईं। ऐसे में नागपुर के निवासियों को अतिरिक्त 60-70 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा है।"

गडकरी के मुताबिक, एक साल बाद पूछताछ करने पर एएआई अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को देखते हुए सड़क निर्माण में छह महीने की देरी की क्योंकि वरिष्ठ नेता (गडकरी और देवेंद्र फडणवीस) अक्सर नागपुर से उड़ान भरते थे।

सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि उन्होंने एएआई अधिकारियों से कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस सड़क को तीन दिनों में ही बना देता।

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर गडकरी ने कहा कि अगर तीन किलोमीटर की सड़क बनाने में तीन साल लगेंगे तो फिर भारत अपने बुनियादी ढांचे में किस तरह सुधार कर पाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज