जरुरी जानकारी | गडकरी ने परिधान निर्यातकों के संघ से निर्यात बढ़ाने के लिए कदम उठाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (एईपीसी) से परिधानों का निर्यात दोगुना करने के लिए कदम उठाने को कहा। इसके लिए उन्होंने वैश्विक बाजार की प्रतिस्पर्धा को ध्य में रखते हुए प्रौद्योगिकी उन्नयन और गुणवत्ता बेहतर करने के लिए शोध को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (एईपीसी) से परिधानों का निर्यात दोगुना करने के लिए कदम उठाने को कहा। इसके लिए उन्होंने वैश्विक बाजार की प्रतिस्पर्धा को ध्य में रखते हुए प्रौद्योगिकी उन्नयन और गुणवत्ता बेहतर करने के लिए शोध को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

एईपीसी की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री गडकरी ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में सरकार नकदी प्रबंधन के लिए सहायता उपलब्ध करा रही है। इसके लिए हाल ही में एक पैकेज की घोषणा की गयी है।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एईपीसी और एमएसएमई मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी संयुक्त वर्चुअल कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

गडकरी ने उत्पाद एवं डिजायनों की जांच के लिए प्रयोगशाला परीक्षण कैंप और डिजाइन केंद्र की जरूरत पर भी बल दिया। इसके अलावा कपड़ा उद्योग में नए स्रोतों मसलन के बांस के उपयोग की संभावनाओं को भी तलाशने के लिए कहा।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

उन्होंने परिधान उद्योग से ग्रामीण, पिछड़े या आदिवासी इलाकों में संकुल स्थापित करने को कहा ताकि वहां विकास हो सके और रोजगार निर्माण भी हो सके।

हस्तशिल्प समेत 2018 में घरेलू कपड़ा और परिधान उद्योग का कारोबार 140 अरब डॉलर रहा। इसमें करीब 100 अरब डॉलर की घरेलू खपत रही जबकि 40 अरब डॉलर का निर्यात किया गया।

वर्ष 2021 तक देश में कपड़ा और परिधान उद्योग के 223 अरब डॉलर का होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\