देश की खबरें | जी20 शिखर सम्मेलन : सुहावने मौसम, 'अच्छी' वायु गुणवत्ता ने पहले दिन किया प्रतिनिधियों का स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश हुई और वायु गुणवत्ता 'अच्छी' रही, जिसके परिणामस्वरूप सुहावने मौसम ने जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक के पहले दिन प्रतिनिधियों का स्वागत किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश हुई और वायु गुणवत्ता 'अच्छी' रही, जिसके परिणामस्वरूप सुहावने मौसम ने जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक के पहले दिन प्रतिनिधियों का स्वागत किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नयी दिल्ली क्षेत्र में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 39.20 दर्ज किया गया। इसी क्षेत्र में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए अधिकांश गणमान्य व्यक्ति ठहरे हुए हैं।

एनडीएमसी पिछले पांच दिनों के दौरान एक्यूआई को 100 से नीचे रखने में सफल रही है। बयान में कहा गया है कि एनडीएमसी के अधिकार क्षेत्र (लुटियंस) के तहत आने वाले 20 स्थानों में से सत्रह स्थानों पर इस दौरान एक्यूआई 100 से नीचे दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

एनडीएमसी के समर्पित, प्रेरित कार्यबल और सामूहिक प्रयासों द्वारा सड़कों और पैदल मार्गों की पानी से गहरी सफाई, मैकेनिकल रोड स्वीपिंग द्वारा ही संतोषजनक वायु गुणवत्ता का स्तर प्राप्त किया गया है।

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा कि गणमान्य व्यक्तियों के लिए सुखद प्रवास सुनिश्चित करने के टीम दिल्ली के प्रयासों को 'इंद्र देवता' का आशीर्वाद मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now